आगरा फ़ोर्ट का रोचक और शानदार इतिहास जानिए Agra Fort history in hindi
आगरा का किला मुग़ल काल का
यह किला अपनी वास्तुकला और मुग़ल स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है मुघल साम्राज्य का शाही किला हुआ करता था।
और यह मुगल राजवंश के लिए रहने का सबसे प्रमुख किला था | मुगलों के लिए 1638 तक इस किले का खास महत्व था क्योंकि उसके बाद तो मुगलों ने अपनी राजधानी के तौर पर दिल्ली को अपना लिया था जिसके लिए खासतौर पर लाल किले का निर्माण करवाया गया | तो चलिए इस Agra Fort history के बारे में कुछ और बातें जानते है जो हमे जाननी चाहिए –
और यह मुगल राजवंश के लिए रहने का सबसे प्रमुख किला था | मुगलों के लिए 1638 तक इस किले का खास महत्व था क्योंकि उसके बाद तो मुगलों ने अपनी राजधानी के तौर पर दिल्ली को अपना लिया था जिसके लिए खासतौर पर लाल किले का निर्माण करवाया गया | तो चलिए इस Agra Fort history के बारे में कुछ और बातें जानते है जो हमे जाननी चाहिए –
Agra Fort history in
hindi
FORT भी दुनिया की कुछ ऐसी खास जगहों में से एक है जिसे यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया है | Agra Fort के बारे में एक खास बात ये भी है कि यह एक और शानदार स्मारक Taj Mahal के भी करीब है | ताजमहल और आगरा किला के बीच की दूरी महज 2.5 किलोमीटर है | इस किले को अक्सर दीवारों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इसके इतिहास की बात करें तो 1526 में पानीपत की पहली यौध के बाद विजेता बाबर इसी किले में रहने लगा और हुमायूँ 1530 में इस किले में राजा के तौर पर रहने लगा | हुमायूं 1540 में शेर शाह सूरी से bilgram की लड़ाई हार गया इसके बाद 1555 तक किला सूरी के पास ही रहा जब तक कि हुमायूँ ने इसे फिर से जीत नहीं लिया | आदिल शाह सूरी के जनरल, हेमु ने 1556 में आगरा पर पुनः कब्जा कर लिया और उसने तुगलकाबाद की लड़ाई में 7 अक्टूबर 1555 को अकबर की सेना को निर्णायक रूप से हराकर राजा बन गया।
सम्राज्य के मध्य में होने की वजह से अकबर आगरा की भूमिका समझता था
और उसने आगरा को अपनी राजधानी घोषित कर दिया 1558 में आगरा आ गया | अकबर में इतिहासकार Abu’l-Fazl
ने इस
बारे में बेहतरीन बताया है कि जब अकबर आगरा आया तो यह एक ईंटो का बना हुआ साधारण
किला था जिसे Badalgarh के नाम से जाना जाता था लेकिन इसकी खराब हालत को देखते हुए
अकबर ने इसे फिर से लाल बलुआ पत्थर से फिर से बनवाया और इसे Agra
Fort नाम दिया
और लाल बलुआ पत्थर जो था वो राजस्थान की एक जगह Barauliu
से
मंगवाया गया था | 1573 में यह बनकर तैयार हो गया और इसे किला को बनाने में करीब 4000 लोग आठ साल तक लगे रहे तब जाकर Agra
Fort बनकर
तैयार हो पाया | इसके बाद
अकबर के पोते शाहजंहाँ ने अपने ही काल में अपनी बेगम मुमताज महल की याद में
एक भव्य मकबरे के तौर पर ताजमहल का निर्माण किया और जानकार बताते है कि अपने अंतिम
दिनों में शाहजंह को आपने ही बेटे औरंगजेब ने जेल में डलवा दिया था जिसकी जेल में से ताजमहल दिखता था और वह
वन्ही मर गया | 18 वीं शताब्दी के प्रारंभ में मराठा साम्राज्य ने Agra
Fort पर
आक्रमण किया और कब्जा कर लिया। इसके बाद यह किला , मराठों और उनके दुश्मनों के बीच
कई बार मालिकाना हक़ बदलता रहा । 1761 में अहमद शाह अब्दाली द्वारा पानीपत की तीसरी लड़ाई में
मराठों की भयावह पराजय के बाद, मराठा अगले दशक के लिए इस
क्षेत्र से बाहर रहे। अंततः महादजी शिंदे ने 1785 में किले को हथिया लिया।
लेकिन फिर Agra Fort मराठों द्वारा दूसरे आंग्ल-मराठा युद्ध के दौरान ब्रिटिशों
के हाथों में 1803 में चला गया था |
एक और
ख़ास बात है जिसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि 1857 की क्रांति के समय यही स्थान
युद्धभूमि था |
Comments
Post a Comment