पल्लिपुरम् किला | Pallipuram Fort
केरल का यह प्रसिद्ध पल्लिपुरम् किला – Pallipuram Fort काफी बड़ा किला है। बहुत सारे किले जमीन की सतह से बहुत बड़ी उचाई पर बनवाये जाते। मगर इस किले की सबसे गजब बात यह है की यह किला जमीन से काफी उचा नहीं। यह किला जमीन से केवल 5 फीट की उचाई पर स्थित है। इस किले की एक और खास बात यह है की इस किले में एक बडासा कुवा भी बनवाया गया है। ऐसा कहा जाता है की इस कुवे का जल काफी ठंडा रहता है। पल्लिपुरम् किले का इतिहास – Pallipuram Fort History शुरुवात में पोर्तुगीज इस किले को पेरियार से अरबी समदु तक जाने आनेवाले जहाजो पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल करते थे। इस किले के तहखाने में बारूद रखा जाता था। इस किले के नजदीक में लोगो के घर , चर्च , अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण इमारते भी पायी गयी है। सन 1662 में डच ने इस पल्लिपुरम् किले पर हमला कर दिया था और किले को खुद के कब्जे में ले लिया था। यह किला काफी महत्वपूर्ण जगह पर स्थित होने के कारण अन्य शासनकर्ताओ की भी कड़ी नजर इस किले पर थी। मैसूर के बादशाह भी इस किले को डच से खरीदना चाहते थे लेकिन उनके बिच में ईस्ट इंडिया कंपनी की दखलंदाजी की वज...